अस्पताल से नवजात बच्चा चोरी, मां का रो रोकर बुरा हाल, ESIC अस्पताल का मामला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पताल में घुसकर एक महिला द्वारा नवजात बच्चे को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर 24 क्षेत्र की है। थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी की रहने वालीं इशरत पत्नी तनवीर प्रसव के लिए सेक्टर 24 स्थित ESIC अस्पताल में मंगलवार को भर्ती हुई थीं और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब इशरत सोकर उठीं तो उन्होंने देखा कि उनका बच्चा गायब है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगे CCTV कैमरे की जांच की गई तो एक महिला बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्चे का पता लगाकर उसे उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। नवजात बच्चे के लापता होने से उसकी मां, पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने ESIC अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों में अस्पताल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने उन्हे समझा-बुझाकर शांत कराया है।
23 मई को इशरत नाम की एक महिला जो गाज़ियाबाद निवासी हैं वे प्रसव के लिए सेक्टर 24 स्थित ESIC अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था, आज सुबह सूचना मिली कि जिस बच्चे का जन्म हुआ था वह गायब है, CCTV में पाया गया कि एक महिला बच्चे को ले जाते दिख रही है। कार्रवाई… pic.twitter.com/cM5UKLkGyd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



