छत्तीसगढ़

शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली युवक की लाश, कातिल की तलाश में जुटी पुलिस… |


राजिम : जिले से हत्या करने की खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में एक युवक की लाश शीतला तालाब के पास खून से लथपथ मिली है। युवक की पहचान टोमनलाल पटेल (36) के रूप में हुई है, वह चौबेबांधा में ही रहता है। घटना रात्रि की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृस्टि से यह आशंका जताई जा रही है कि युवक का पत्थर से कुचल कर हत्या की गई होगी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Read More- Accident-लैलूंगा से रायगढ़ आ रही सिटी बस पलटी, 2 की घटनास्थल पर मौत , कई घायल ,मौके पर पहुंची पुलिस…

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। साथ – साथ जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रही है। एक से अधिक आरोपी होने की आशंका भी जतायी जा रही है।



Related Articles

Back to top button