सवाल करने पर गुस्साए गौठान मैनेजर ने भाजपा नेताओं को किया गौठान के अंदर बंद

भिलाई। CG NEWS : सवाल करने पर गुस्साए गौठान मैनेजर ने भाजपा नेताओं को गौठान के अंदर ही बंद कर दिया। दरअसल भाजपा नेता गौठान मैनेजर से सवाल कर रहे थे। जो नेताओ को महंगा पड़ गया जब गौठान मैनेजर ने भाजपाइयो को अंदर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया, जिसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता 2 घंटे तक गौठान के अंदर ही बंद रहे। लेकिन जैसे ही भाजपाइयों का गौठान में बंद होने का वीडियो वायरल हुआ तो पालिका अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकार ने इस घटना पर दखल दिया, तब कही जाकर गेट को खोला गया।
read also – लगुन करने जा रहे एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग हुए सड़क हादसे के शिकार, यात्री बस ने बुलेरो को मारी जोरदार टक्कर
दरअसल कल शाम करीब 4 बजे कुम्हारी पालिका के नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, भाजपा नेता राजू निषाद, राकेश पांडेय, निश्चय वाजपेई, रागनी निषाद 50 से ज्यादा लोगों के साथ गौठान पहुंचे। अंदर मवेशियों की संख्या, उनके खान-पान के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद अंदर मौजूद निकाय कर्मी और गोठान मैनेजर बसंत साहू भड़क गए। देखते-देखते ही गौठान के गेट में बाहर से ताला बंद कर वह चलते बने। जिसके बाद भाजपा नेता अंदर बंद हो गए। इस खबर की जानकारी निकाय के अध्यक्ष सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लगी। जिसके बाद उन्होंने गेट को खुलवाया।



