छत्तीसगढ़
गर्लफ्रेंड के घर के सामने मिली बॉयफ्रेंड की लाश, परिवार में फैला मातम… |

कोरबा।प्यार के चक्कर में एक युवक की हत्या कर दी गई है. युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है,उसे मौत के घाट उतारा दिया गया. जिसकी खून से सनी लाश उसकी प्रेमिका के घर के सामने मिली है.
जानकारी के मुताबिक मृतक सुभाष देवांगन छुरी बस्ती का रहने वाला था. फिलहाल इस पूरे मामले को त्रिकोणीय प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है.
Read More- पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 20 पुलिस कर्मियों का तबादला जाने किसका तबादला कहा
पुलिस ने मौके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से धारदार हथियार बरामद किया है. इसके अलावा घटनास्थल के पास पुलिस को मृतक की बाइक और पेट्रोल से भरे बोतल भी मिली है. मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड और बिलासपुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम बुलाई गई है. हत्या की घटना के बाद गांव में हड़कंप हड़कंप मच गया है. वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई है




