छत्तीसगढ़
Big breaking – पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बंगले में कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बंगले में कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बिलासपुर स्थित मरवाही सदन में युवक ने फांसी लगाई है। मृतक का नाम संतोष कौशिक उर्फ़ मनवा कौशिक बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि संतोष कौशिक लम्बे समय से मरवाही सदन में काम कर रहा था. फ़िलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. सिविल लाइन पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।




