राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकी मिली लाश.. |

CG Suicide भिलाई में एक राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सारंगढ़ के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे (46 साल) ने मौत को गले लगा लिया। गेंदराम पेशे से राजमिस्त्री था और अपनी पत्नी के साथ स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में पुष्पक नगर में काम करने आया था। गेंदराम की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
CG Suicide Case: स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली थी कि पुष्पक नगर में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ की डाली से लटका हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट पढ़ने में नहीं आ रहा है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है, जिसे एक्सपर्ट से पढ़वाया जाएगा।
Read More- यहां एक ही लड़की बनती है सभी भाइयों की पत्नी, ऐसे बांटते है समय
CG Suicide Case:वहीं उसकी शर्ट की जेब से आधार कार्ड, गुटखा और कागज के टकड़े मिले हैं। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान गेंदराम के रूप में हुई। जेब से मिले कागज में दो मोबाइल नंबर मिले, जिसमें एक गेंदराम के बड़े भाई और दूसरा उसके बेटे का था। पुलिस ने उन नंबर में फोन करके जानकारी दी तो पता चला की उसकी पत्नी भी यहीं उसके साथ है। पुलिस गेंदराम की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है।आदतन शराबी था गेंदराम
CG Suicide Case: गेंदराम की पत्नी रीना रात्रे ने पुलिस को बताया कि वो आदतन शराबी था। बीती रात भी उसने काफी अधिक शराब पी थी। शराब के नशे में उसने पत्नी के साथ झगड़ा किया। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से शराब पीने बैठ गया था। पत्नी ने मना किया तो वो घर से बिना बताए चला गया। पत्नी का कहना है कि इससे पहले भी वो ऐसे ही करता था फिर अपने आप घर आ जाता था। इस बार ऐसा क्या हुआ कि उसने खुदकुशी कर ली, उसे नहीं पता है।



