छत्तीसगढ़

कोरबा दो बाइक में टक्कर , नाबालिक की मौत, 4 बाइक सवार घायल |


कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई है। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं 4 गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा बालको थाना क्षेत्र के पास का है।

घटना के बाद घायलों को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है. हादसे में जान गवाने वाले 14 वर्षीय नाबालिग का नाम कैलाश आदिले अंबेडकर चैक भदरापारा निवासी है। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच बाल्को पुलिस कर रही है।

read also – खाद्य तेलों की कीमतों में वैश्विक स्तर पर आई गिरावट, 140 रुपये लीटर में बिकने वाला खाद्य तेल अब 110 रुपये लीटर में बिक रहा

बालको थाना क्षेत्र सतनाम नगर मोड़ के पास दो बाइक, जिसमे में से एक में तीन लोग सवार थे। वहीं दूसरी बाइक में दो युवक सवार थे। आपस में बुरी तरह भीड़ गए। हादसे में नाबालिग पीछे से आ रहे ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं।



Related Articles

Back to top button