छत्तीसगढ़
दो बाईक की आपस में भिड़ंत एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक |

गरियाबंद:- देवभोग में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। झाखरपारा रोड में दो बाईक आपस में भिड़ गई,दोनो के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देवभोग अस्पताल से महज 3 किमी दूरी पर हुआ था,मौजूद लोगो ने 108 को कॉल भी किया ,लेकिन देवभोग अस्पताल का इमरजेंसी वाहन पिछले 4 दिनो से खराब होने के कारण कॉल को 27 किमी दूर अमलीपदर अस्पताल में मौजूद 108 वाहन को किया।
read also- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नहीं मिली कोर्ट से राहत
घायल एक युवक को परिजनों ने समय पर अस्पताल पंहुचा दिया तो उसकी जान बच गई है।दूसरा युवक प्रदीप बीसी को समय पर किसी ने अस्पताल नही पाहुचाया,लोग तमाशा देखते रहे।जब तक परिजन पहूचे काफी खून बह गया था,इलाज के दरम्यान युवक की मौत हो गई।



