छत्तीसगढ़

धरसींवा में युवक पर 8 लोगों ने इस बात पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, लाठी डंडे भी चले झगड़े में

धरसीवा थाना क्षेत्र में पहले हुवे झगड़े को लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक पर लाठी, डंडे व चाकू से वारकर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार महतो निवासी सिलतरा ने 11 जनवरी को धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद के समय आरोपियों ने चाकू से हमला किया।

पूरे मामले में प्रार्थी ने सत्यम वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अविनाश वर्मा चरौदा,दीपक वर्मा धरसीवा, नरेश निषाद सिलतरा, पुराणिक धीवर सिलतरा, पंकज साहू परसतराई, मूलचंद साहू परसतराई के द्वारा जानलेवा हमले की रिपोर्ट धरसीवा थाने में दर्ज कराई है।

स्थानीय रहवासियों ने  बीच-बचाव कर डायल 112 को सूचना दी। 112 वाहन ने प्रार्थी को उपचार के लिए सीएचसी धरसीवा ले गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147,148,149,294,506,307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button