छत्तीसगढ़
Suicide एक हफ्ते बाद प्रेमिका संग पेड़ फांसी लगाकर दी जान, हाल ही में हुई थी युवक की शादी, पुलिस जांच में जुटी…

बालोद। Suicide जिला में पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास एक मोटरसाइकिल भी मिली है।

बता दें कि लड़का शाम को घर से लापता था। तो वहीं लड़की घर में रात को खाना खाने के बाद 9 बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी। युवक की 1 सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। युवक के इस कदम उठाने से एक सप्ताह में ही उसकी पत्नी विधवा हो गई है।
Read More- पहले पत्नी की हत्या की फिर लाश को दीवान में छिपाकर रखा , पत्नी की लाश के साथ सोता था पती
मृतक युवती रेशम निषाद सुरेगांव थाना क्षेत्र के गन्धरी गांव की है। वहीं मृतक युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी भरदाकला के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।




