छत्तीसगढ़

दुष्कर्म के बाद युवती की गला दबाकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार… |


राजनांदगांव। CG Crime जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र के मुंजाल पाथरी गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है।

बता दें कि यह घटना बीती रात की है। पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 9 बजे युवती अपने घर से रामायण देखने के लिए गई थी। जो सुबह तक घर ही नहीं लौटी। उसके पिता ने दूसरे दिन सुबह बेटी को घर में नहीं देख ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। तब पता चला कि कोठार में बनी झोपड़ी में उसकी लाश है। जिसे देख युवती के पिता व ग्रामीण दंग रह गए और इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दिया गया।

Read More- Raipur Breaking : चॉकलेट का लालच देकर तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी बना दरिंदा…

पुलिस ने बताया कि मृतिका के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, लकड़ी के ठूठ से भी मृतिका के चेहरे पर वार किया गया था। लाश को पैरा से ढंककर आरोपित भाग गए थे। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की। तो पता चला कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है। इसके बाद पुलिस की टीम महाराष्ट्र के चांदीटोला गांव पहुंची, जहां से संदेही के रूप में अशोक फुलकुंवर 25 वर्ष और योगराज उर्फ तेजूराम उइके 23 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों से वारदात में उपयोग मोटर साइकिल को भी जब्त किया है। अशोक ने मृतका से मोबाइल फोन पर बात कर उससे मिलने गया। आरोपी अशोक ने युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं आरोपित ने लकड़ी के ठूठ को युवती के सिर पर भी हमला किया। जिससे मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद पैरा से लाश को ढंककर फरार हो गए।



Related Articles

Back to top button