क्राइम

बंजारी से उकवा के बीच सड़क पर नक्सलियों ने बांधे दो बैनर, क्षेत्र में नक्सलियों की सर्चिंग तेज


Balaghat News : बालाघाट। पुलिस की लगातार सर्चिंग व कार्रवाई के बीच एक बार फिर नक्सलियों ने उकवा के बीच सड़क किनारे बैनर बांधने का दुस्साहस किया है। इस बार नक्सलियों ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के जंगल में नहीं बल्कि मुख्यालय से लगे बंजारी से उकवा के बीच सड़क किनारे बैनर बांधे हैं। नक्सलियों ने बंजारी से उकवा के बीच सड़क किनारे जंगल में दो नक्सली बैनर बांधे हैं।

read also – Pt. Pradeep Mishra: आज कवर्धा में होगा पंडित प्रदीप मिश्रा का आगमन…

इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर बैनर को उतारकर जब्‍त कर लिया है। वहीं नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ बोले- बंजारी से उकवा के बीच नक्सलियों ने दो बैनर बांधे हैं। जिन्हें जब्‍त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस क्षेत्र में नक्सलियों की तलाशी में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बता दें बंजारी क्षेत्र जिला मुख्यालय से लगा हुआ है और यह मार्ग बालाघाट-बैहर-कान्हा मुक्की मार्ग होने से इस मार्ग पर बड़ी संख्या में आवागमन भी होता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की मौजूदगी नहीं देखी गई है। ऐसे में उनके द्वारा बैनर को बांधने को पुलिस गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।



Related Articles

Back to top button