छत्तीसगढ़

ईडी की टीम गुरुचरण सिंह होरा को लेकर रवाना, पहुंची दफ्तर |


छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई थमने का नाम नहीं ले रही है. पहले मनी लांड्रिंग और कोल लेवी के बाद अब शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर ईडी ने शिकंजा कसा है. शुक्रवार ईडी ने जहां आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है. वहीं अब प्रदेश के चर्चित होटल और केबल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है।

बता दें कि होटल व्यवसायी गुरुचरण सिंह होरा के घर कल सुबह से ईडी पूछताछ कर रही थी. लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम होरा को अपने साथ लेकर रवाना हुई है. ईडी ने पहले ही कथित शराब घोटाले को लेकर 3 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

गुरुचरण सिंह होरा प्रदेश के जाने माने होटल और केबल इंडस्ट्री ग्रैंड विजन से जुड़े व्यवसायी है. होरा में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव रह चुके है.इसके अलावा वे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन है. नंबर 2022 में एक गुरुचरण सिंह होरा का कथित ऑडियो टेप वायरल हुआ था. ऑडियो टेप में गुरुचरण सिंह होरा के होने की बात कही गई थी.इस ऑडियो में कथित रूप से मुख्यमंत्री का नाम लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें की गई थी. हालांकि बाद में इस ऑडियो को लेकर गुरुचरण सिंह होरा ने सफाई दी थी.गुरुचरण सिंह होरा ने इस ऑडियो को एडिटेड बताया था.इसके थोड़े ही दिन बाद गुरुचरण सिंह होरा ने ओलंपिक संघ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।



Related Articles

Back to top button