एक पती के दो पत्नियों के बीच हुई लड़ाई , लड़ाई इस कदर बढ़ी की थाने में एफआइआर दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में अजग-गजब का मामला सामने आया है। जहां पति एक है, लेकिन पत्नियां दो हैं। यह मामला अभनपुर थाना का है। जहां सारखी गांव निवासी देवेंद्र साहू की दो पत्नियां है। पहली पत्नी के साथ सामाजिक रीति रिवाज में शादी किया था, लेकिन देवेंद्र ने 2022 में गांव की ही विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग कर शादी किया था।अब तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन गुरुवार को पती की गैर मौजूदगी में कुछ ऐसा हो गया कि दोनों पत्नियां एक-दूसरे पर आगबबूला हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हो गई। यही नहीं बल्कि यह मामला थाने तक जा पहुंचा। और दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है।
read also –CBSE 10वीं का रिजल्ट जारी , 93.12% स्टूडेंट्स पास
वहीं दूसरी पत्नी ने भी थाने में शिकायत की है। यह सुबह-सुबह की घटना है, मेरे पति की पहली पत्नी ऊपर आई और कहने लगी कि तुम लोग सब्जी पका लिए हो मेरे पास सब्जी के लिए पैसा नहीं है। इतने में वो पका हुआ चावल फेंक दी। इसके बाद हाथापाई शुरू कर दी और अंगुली को दांत से काट दिया।
इसके बाद देवेंद्र ने अपनी दूसरी पत्नी को ऊपर का कमरा दे दिया और नीचे का कमरा अपनी पहली पत्नी को दे दिया। यह फैसला देवेंद्र ने सामाजिक बैठक के बाद लिया था। गुरुवार को दोनों के बीच मारपीट हो गई। देवेंद्र की पहली पत्नी ने थाने में शिकायत की है कि उसने बताया कि वह ऊपर अपने पति के पास गई थी, घर खर्च के लिए पैसा मांगने। पति नहीं था। सौतन से जब पूछी की वो कहा है इतने में वह आगबबूला हो गई। तेरी हिम्मत कैसे हुई ऊपर आने की, तब मैं बोली मेरा पति है उससे में पैसा मांगने आई हूं। इसके बाद गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के साथ ही मारपीट भी शुरू कर दी। सिर के बल जमीन में गिरा दी।




