पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले नौ युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के टेलीफोन एक्सचेंज रोड में शनिवार की रात युवकों ने पुरानी रंजिश पर भास्कर वर्मा पर जानलेवा हमला किया था। पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले नौ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हमले के लिए हथियार बनाने वाले वेल्डर को पुलिस अब तक नहीं खोज पाई है। आरोपित के संभावित ठिकाने पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। उसके साथियों पर भी पुलिस नजर रखी हुई है।
read also – मौसम विभाग का अलर्ट, शुष्क हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी शुरू
हमले में भास्कर वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद तारबाहर और सिविल लाइन की टीम ने घायल से पूछताछ की इसके बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई। दिन भर छापेमारी के बाद पुलिस ने छह हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की सुबह इन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित युवकों को जेल भेज दिया गया। इधर एसीसीयू की टीम ने मंगलवार की रात मुंगेली में छापेमारी की।
जवानों ने फार्महाउस में घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर मैडी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की शाम को इन्हे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपी को जेल भेजा गया है। इधर हमले के लिए हथियार बनाने वाले वेल्डर की पुलिस तलाश कर रही है। युवक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है।



