छत्तीसगढ़

शराब के नशे में एक फ़ोन के लिए एक दोस्त ने ली दूसरे दोस्त की जान


दुर्ग/धमधा। घटना छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है जहाँ एक मोबाइल के लिए युवक पर इस कदर खून सवार हो गया कि उसने गुस्‍से में आकर अपने ही दोस्‍त की हत्‍या कर दी। मामला कुछ ऐसा है कि दो दोस्तों ने साथ बैठकर पहले तो शराब और मुर्गे का सेवन किया। इस बीच एक ने दूसरे का मोबाइल पटकर तोड़ दिया। इस बात पर दोनों में जमकर विवाद हुआ। गुस्साए युवक ने बाद में दूसरे युवक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक निखिल बंजारे को मुकेश मिर्ची नामक युवक ने महज मोबाइल तोड़ने के कारण पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पत्थर से सर पर लगने से मौके पर ही निखिल की मौत हो गई।

read also – बालोद – चौथिया गई बस वापसी में पलटी, कई की हालत गंभीर

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। धमधा पुलिस के मुताबिक घटना दारगांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात निखिल व मुकेश ने मुर्गा बनाया था। दोनों गांव के मंगल भवन में बैठकर खा पी रहे थे। तभी मुकेश मिर्ची ने निखिल का मोबाइल जमीन में पटक दिया। इस बात पर दोनों में जमकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।

बताया जा रहा है बुधवार सुबह निखिल घर से घूमने निकला था। इसी दौरान गली में घूम रहे मुकेश मिर्ची ने निखिल पर पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे निखिल की मौत हो गई। आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया। धमधा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धमधा मरचुरी भेज दिया।



Related Articles

Back to top button