रायपुर में 8 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प, 10 और 12 पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 600 पद
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक आगामी 8 जनवरी बुधवार को पाॅलिटेक्निक काॅलेज बैरन बाजार, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
उप संचालक(रोजगार) ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सीपीएमएस साल्यूशन आईआईपी, रायपुर द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, डिस्ट्रिक फील्ड इनचार्ज, ब्लाॅक फिल्ड काॅर्डिनेटर, टेलिकाॅलर, रिशेप्सनिस्ट एवं पीयून के 616 से अधिक पदों पर महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की भर्ती किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
10 वीं, 12 वीं, स्नातक एवं कम्प्यूटर कार्य के दक्ष, अनुभवी, योग्य आवेदक उक्त पदों पर अपना आवेदन प्लेसमेंट कैम्प हेतु निर्धारित दिवस, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।




