खेलते हुए मासूम बच्ची पानी से भरे टंकी में गिरी, गई जान… |

CG News जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक डेढ़ साल की बच्ची अपने घर में खेलते हुए पानी टँकी के पास पहुंच गई और वह टँकी के पानी को पकड़ने की कोशिश में टँकी में ही गिर गई। बच्ची करीब आधे घंटे तक टँकी के पानी में डूबी रही जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि ग्राम खपरी निवासी सेतराम साहू जो बालोद में स्थित राइस मिल में मजदूरी करने आया था। वहीं उनकी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी कुमारी केसनी घर पर थी। बताया जा रहा है कि मृतिका की मां घर के काम में व्यस्त हो गई थी। वहीं नन्हीं सी बच्ची खेलते हुए घर में ही बने पानी टँकी तक पहुंच गई और वह डूब गई। घटना की जानकारी मृतिका की माँ ने पड़ोसियों को दी। जिसके बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More- भर्ती जारी – छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरियों में भर्ती का सिलसिला तेजी से शुरू – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल




