मनोरंजन

अनुपमा की खुशियों को फिर लगी बुरी नज़र,जानें आखिर क्या है वजह… |


नई दिल्ली : टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा इस बात का अंदाजा लगाना दर्शकों के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। एक तरफ अनुपमा अपने अनुज के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी है और दूसरी तरफ माया अपना पूरा जोर लगा रही है कि अनुज उससे दूर ना जाए। शो के अपकमिंग एपिसोड के स्पॉयलर में दिखाया गया है कि अनुज कपाड़िया माया के घर से निकलने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह उससे लिपट-लिपट जा रही है। अनुज कपाड़िया माया को धक्का देकर पीछे करता है।

दरअसल अनुज को रोकने के लिए माया हर मुमकिन कोशिश करती है. लेकिन शो में दिखाया गया है कि अनुज घर से निकल तो जाते हैं लेकिन अनुपमा के पास पहुंच नहीं पाते हैं. अनुपमा को डर का एहसास होने लगता है वह घर से अनुज को ढूंढने के लिए निकलती ही हैं कि तभी अनुज का फोन आ जाता है. अनुपमा फोन उठाती है और दंग रह जाती है. अब किसने फोन पर क्या कहा ये तो नहीं पता. लेकिन शो देखने के बाद ये तो पता चल गया है कि अनुज वापस नहीं आ रहा है.

Read More- झमाझम होगी बारिश, चक्रवाती तूफान मोका का होगा यहां असर, अलर्ट जारी



Related Articles

Back to top button