मनोरंजन

गर्लफ्रेंड को छोड़ अब नुसरत संग इश्क लड़ा रहे है हनी सिंह… |


मुंबई : सिंगर और रैपर हनी सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सिंगर की पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल लाइव वह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में हनी सिंह का एक्स गर्लफ्रेंड टीना थडानी से ब्रेकअप हुआ जिसके बाद उनका नाम एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ जोड़ा जा रहा है।

दरअसल एक्ट्रेस नुसरत को जबसे हाथ में हाथ थामे हनी सिंह के साथ देखा गया है सब ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि दोनों के बीच आखिर क्या चल रहा है. जब एक इवेंट में दोनों को साथ में स्पॉट किया गया उस दौरान हनी सिंह तो आगे बढ़ गए लेकिन नुसरत भरूचा मीडिया से मुखातिब हुईं और उनके सवालों के जवाब दिए.

Read More- जय बजरंग बली- तोड़ दे भ्रष्टाचार की नली, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का करारा हमला

नुसरत ने कहा- ‘क्या आपको पता है कि ये मेरी लाइफ का पहला डेटिंग रूमर है. अभी तक कभी भी मुझे लेकर ऐसे रूमर्स नहीं आए थे. इसलिए भी कि मैं कभी किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं रही हूं. जब ये आया तो मैंने कहा वाह, चलो एक तो हुआ. अब अगर रेपिड फायर में मुझसे ये सवाल पूछा जाएगा तो मेरे पास बताने के लिए ये एक डेटिंग रूमर तो होगा. मुझे ऐसा लगता है कि लोगों के पास करने को ज्यादा काम नहीं है लेकिन सोच अद्भुत है, तो करते रहो. मुझे कोई समस्या नहीं है.’



Related Articles

Back to top button