मनोरंजन

राघव संग IPL मैच देखने पहुंचीं परिणीति, फैंस ने लगाए ‘परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे’… |


Parineeti Chopra-Raghav Chadha: मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गरम है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राघव और परिणीति 13 मई को सगाई कर सकते हैं और अक्टूबर के महीने में ये दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि अभी तक ना तो राघव और ना ही परिणीति ने अपनी शादी की खबरों पर कोई चुप्पी तोड़ी है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: इसी बीच बीटाउन के इस नए कपल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में राघव और परिणीति एक-साथ आईपीएल मैच देखते नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ में देख मोहाली स्टेडियम में परिणीति भाभी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इसके बाद उनकी शादी की अटकलें और तेज हो गई हैं।

READ MORE: धमतरी कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध दर्ज

आईपीएल देखने पहुंचे परिणीति-राघव
Parineeti Chopra-Raghav Chadha: दरअसल राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बीते दिन मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग मैच को देखने गए थे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेडियम में दर्शकों के बीच परिणीति और राघव खड़े नजर आ रहे हैं।



Related Articles

Back to top button