छत्तीसगढ़

CGNews – बारात निकलने से ठीक पहले ही दूल्हे ने कर ली आत्महत्या, खुशियां बदली मातम में


शक्ति – जैजैपुर थाना अन्तर्गत भोथीडीह गांव में एक 27 वर्षीय दूल्हे गजाधर विश्वकर्मा ने तालाब किनारे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने क्यूं आत्महत्या की इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि घर में मंडप सजी हुई थी तो दूल्हे को हल्दी भी लगी, घरवालों ने बाराती जाने के लिए तैयारी में लगे हुए थे, मगर ऐसा अचानक क्या हुआ कि दुल्हेराजा ने बारात निकलने से महज कुछ घण्टे पहले ही फांसी लगाकर घरवालों को खुशी देने के बजाय रुलाकर चला गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से घर की खुशियां मातम में बदल गई है, तो वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। आखिरकार ऐसा क्या हुआ, की जो व्यक्ति घण्टों बाद एक युवती के साथ सात फेरे लेकर दुल्हन को घर लेकर आता वही अचानक फांसी के फंदे पर झूल गया, ये जांच का विषय बना हुआ है।



Related Articles

Back to top button