छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दिल्ली जैसी घटना, युवक को कई किलोमीटर तक कार के घसीटा


बिलासपुर में तेज रफ्तार कार एक युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई। हालांकि, इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया और उसे खरोच तक नहीं लगी। इस घटना के बाद गुस्साए युवकों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पूरी घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है। मंगलवार की रात एक युवक नशे में तेज रफ्तार कार चला रहा था। कार में युवती भी सवार थी। दोनों शिव टॉकीज की तरफ से पुराना बस स्टैंड तरफ आ रहे थे। तभी चौक पर कार ने पैदल चल रहे युवक को ठोकर मार दी, जिससे वो नीचे गिर गया और करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा।

इस घटना में युवक कार के नीचे आकर घसीटता रहा और नीचे फंस गया। इस बीच गाड़ी खंभे से टकरा कर रूक गई। इस घटना को देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी सहम गए। युवकों की भीड़ ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। हैरानी की बात है कि इस हादसे में युवक को खरोंच तक नहीं लगी।



Related Articles

Back to top button