मध्यप्रदेश

14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, गर्भवती हुई तब खुला राज, मकान मालिक के बेटे ने कर दिया कांड


ग्वालियर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जिस मकान में अपनी मां और बहन के साथ किराये से रहती थी, वहीं मकान मालिक के बेटे ने बालिका के साथ धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपित की उम्र 22 वर्ष बताई गई है। पीड़िता को वह धमकाता था- अगर किसी से कुछ भी कहा तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा, वह डरी सहमी चुपचाप दर्द सहती रही। क्योंकि उसके पिता का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। अचानक पीड़िता के पेट में दर्द उठा तो उसकी मां ने डाक्टर से चेकअप करवाया। जब जांच की गई तो वह 6 माह की गर्भवती निकली।

बताया जा रहा है कि घटना गेंडेवाली सड़क इलाके की है। इस मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने सोमवार रात दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा में एफआइआर दर्ज की। आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

जनकगंज थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि गेंडेवाली सड़क स्थित नत्था प्रजापति के मकान में 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां और बहन के साथ किराये से रहती थी। उसके पिता का निधन हो चुका है। उसकी मां फैक्ट्री में काम कर अपना परिवार पालती है। कुछ समय पहले उसकी मां काम पर गई थी। उसकी बहन स्कूल गई थी। किशोरी अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान नत्था प्रजापति का 22 वर्षीय बेटा चिराग कमरे में आया। उसने किशोरी से कहा कि उसकी मां सीएफएल ले आई थी, उसे वापस चाहिए। इस बहाने वह अंदर आया, उसने सीएफएल निकाली और टेबल पर रख दी। इसके बाद किशोरी के साथ जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसने मुंह दबा दिया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां को मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार गलत काम किया। नवंबर माह में पीड़िता की मां ने शिंदे की छावनी पर मकान किराये से ले लिया।

पीड़िता ने डर के कारण मां को कुछ नहीं बताया। पीड़िता के पेट में दर्द हुआ, जब जांच कराई तो वह गर्भवती निकली। इसके बाद उसने मां को घटना बताई। रात को उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज कराई।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button