छत्तीसगढ़
पति को पत्नी पर था अवैध सम्बन्ध का अंदेशा, आशिक को पति ने कर दिया ऐसा
नववर्ष के जश्न के बाद कवर्धा शहर के सिटी कोतवाली के रविदास नगर से युवक की हत्या को मामलो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी के प्रेमी को लोहे के रॉड से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी संजय कोसले ने पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबध होने के शक में यह कदम उठाया। मृतक का नाम राजकुमार जोशी बताया जा रहा है। घटना के बाद आज सुबह आरोपी संजय कोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



