खेल जगत

मुंबई इंडियंस ने मैच के आख़िरी गेंद पर जीत की हासिल, आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराया


मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को मैच की आखिरी गेंद पर 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में रोहित शर्मा ने बल्ले से जमकर हल्ला मचाया। कप्तान की बेहतरीन पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत का स्वाद चखा।

वहीं, दिल्ली को अपने घर में इस सीजन की लगातार चौथी हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली से मिले 173 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित और ईशान किशन ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े। ईशान 26 गेंदों में 31 रन बनाकर रनआउट हुए।

इसके बाद तिलक वर्मा के साथ मिलकर कप्तान रोहित ने दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। तिलक 29 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला एकबार फिर खामोश रहा और वह पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने कप्तान रोहित शर्मा को भी चार बाद ही चलता कर दिया। रोहित 45 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। रोहित के आउट होते ही मैच का रुख पूरी तरह से पलट गया। हालांकि, 19वें ओवर में पहले कैमरून ग्रीन और फिर टिम डेविड ने सिक्स लगाते हुए मुंबई को जीत के करीब पहुंचा दिया।

आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत थी, लेकिन एनरिक नॉर्किया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली पांच गेंदों में सिर्फ 3 रन खर्च किए। मैच की लास्ट बॉल पर मुंबई को 2 रनों की दरकार थी, लेकिन टिम डेविड और ग्रीन ने विकेटों के बीच बेहद तेज दौड़ लगाते हुए मुंबई को इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखा दिया। डेविड 13 और ग्रीन 8 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

Source by BBC News Hindi

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button