छत्तीसगढ़

सुबह काम की तलाश में निकला था युवक, खाली हांथ लौटने पर लगा ली फांसी, परिवार में पसरा मातम…  |


रायपुर। Sad News : छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मंगलवार को पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगार था और सुबह ही काम की तलाश में घर से निकला था। हालांकि उसके आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका जताई गई है कि बेरोजगारी के चलते ही उसने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

Sad News : जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा-कोरबा मार्ग स्थित एक पुलिया के नजदीक पेड़ से एक युवक का शव मंगलवार को लटका हुआ मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त करवाई। युवक की पैंट की जेब से मिले नंबर पर कॉल किया गया तो पता चला कि शव हरदी बाजार क्षेत्र के नेवसा निवासी सेहतर विश्वकर्मा का है। वह काम की तलाश में हर्दी गया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ तो वह लौट गया। सेहतर पेशे से चालक था, लेकिन काफी समय से बेरोजगार था।

Sad News : चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि, प्रथम दृष्टया यही माना जा रहा है कि, रोजगार की व्यवस्था ना होने और जीवन यापन में हो रही मुश्किल के कारण सहेतर विश्वकर्मा ने जान दी है। पुलिस ने 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आ गए इस मामले की जांच पड़ताल पुलिस करेगी।

Read More- CG Crime : रिश्ते हुए शर्मसार, दादी ने खुद की नवजात पोति की कर दी हत्या, वजह जान परिवार वाले रह गए दंग…



Related Articles

Back to top button