बॉयफ्रेंड के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची एक्ट्रेस जान्हवी कपूर… |

Janhvi Kapoor With BF! : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। धड़ाधड़ एक के बाद एक फिल्मों में आकर वो तहलका मचा रही हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। इसके साथ ही अदाकारा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हुई हैं। इनको अक्सर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट किया जाता है।
अब एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग तिरुपति स्थित तिरुमाला बालाजी मंदिर के दर्शन करने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं। वहां दर्शन करने पहुंचीं एक्ट्रेस को साउथ इंडियन ड्रेस में देखा गया।
जान्हवी कपूर इस दौरान ट्रडिशनल अवतार में दिख रही हैं। जान्हवी कपूर ग्रीन और पिंक कलर की लंहगा-चोली में नजर आईं। जान्हवी ही नहीं बल्कि उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी ट्रेडिशनल लुक यानी धोती पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही खुशी कपूर ने भी रेड और ग्रीन लहंगा-चोली पहनी थी।
Read More- दमोह में बाइक सवार भाई-बहन से लूट, जंगल में ले जाकर बहन के साथ दुष्कर्म,आरोपितों में एक महिला भी शामिल
वीडियो में उनके साथ मंदिर परिसर के अंदर कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आ रहे हैं। मंदिर में जान्हवी और खुशी ने भगवान के आगे सिर झुकाया और प्रार्थना की।
मंदिर में दर्शन के बाद घुटने टेक कर एक्ट्रेस ने प्रणाम किया।यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस मंदिर पहुंची हों उन्हें अक्सर तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए भी देखा गया है। हालांकि पहली बार वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग नजर आ रही हैं।
Read More- नगरी – छात्रावास में फूटा कोरोना बम, 19 छात्राएं मिली संक्रमित, जिले में मचा हड़कंप, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मरीज
जान्हवी कपूर ने हाल ही में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ अपनी पहली साउथ डेब्यू फिल्म ‘एनटीआर30’ (NTR 30) की शूटिंग शुरू की है। जिसके लिए वह अभी साउथ में हैं। जान्हवी और शिखर का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शिखर, जान्हवी को कंपनी देने के लिए उनके पास पहुंचे हैं।
वहीं जल्द ही अदाकारा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वो एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं, फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।




