उत्तर प्रदेश

16 साल की लड़की के गर्दन पर जीजा के भाई ने किया धारदार हथियार से हमला, काफी समय से बात करता था यूवक


उत्तर प्रदेश के चंदौली अंतर्गत एक मामला सामने आया है जहां 15 16 वर्षीय नाबालिक बच्ची के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया है हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उस लड़की के जीजा का भाई है यानी की लड़की की बहन का देवर है। परिजनों ने बताया कि चोट लगी है और उसका इलाज किया गया है लेकिन लड़की खतरे से बाहर है पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की है।

चंदौली के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना कंदवा अन्तर्गत 15  16 साल की लड़की के गर्दन पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला किया लड़की खतरे से बाहर है लड़की के मुताबिक उसके जीजा के भाई हरिश्चंद्र से काफी समय से लड़की की बात हो रही थी किसी विवाद को लेकर के हरिश्चंद्र ने दो लड़कों के साथ मिलकर के हमला किया इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

एफ आई आर दर्ज करने के बाद पुलिस के द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है जिनके द्वारा इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर कठोर से कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। नाबालिक बच्ची अभी पूरी तरह से खतरे से बाहर है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button