पेट्रोल पंप से लाखों रुपए लेकर मुंशी ने खेल लिया जुआं, बैंक में जमा करने के नाम पर निकला और … |

राजधानी में एक पेट्रोल पंप का मुंशी लाखों रूपए बैंक में जमा कराने के नाम पर निकला और उसे लेकर बैंक नहीं बल्कि कहीं और पहुंच गया। कर्मचारी बैंक जाने के नाम पर निकला और फरार हो गया। इसमें से कुछ पैसे उसने जुएं खेलने में लगा दिए। पूरा मामला रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। ये कर्मचारी पेट्रोल पंप में हिसाब-किताब का काम देखता था।
जोधा गांव के पास अजय फिलिंग स्टेशन नाम का पेट्रोल पंप है। 9 फरवरी को पेट्रोल पंप में जमा हुए पैसों को देखकर वह लालच में आ गया और उसे लेकर वह फरार हो गया। इस पेट्रोल पंप के कर्मचारी वजीर सिंह ने 13 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई की पेट्रोल पंप में पैसों का हिसाब किताब करने वाले मुंशी विजय सिंह(48) पैसे लेकर फरार हो गया है।
आरोपी मूलतः हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है।
वजीर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप में 5 लाख रुपये इकट्ठा हो जाने के बाद उसे बैंक में जमा कर दिया जाता है। आरोपी पेट्रोल पंप से 6 लाख 8 हजार रुपये लेकर शाम को निकला। उसने कहा कि वो पैसे बैंक में जमा कर देगा। लेकिन वो उस दिन लौटा ही नहीं। उसके अगले दिन उसका फोन बंद बताने लगा। जब उसके घर जाकर तलाश किया गया तो वो वहां पर नहीं मिला जिसके बाद पुलिस में आरोपी मुंशी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरोपी से पूछा तो उसने बताया कि गबन किए हुए पैसे लेकर वह हरियाणा भाग गया था। वहां करीब 55 हजार रुपयों को उसने जुए खेलने में लगा दिए जिसमें वो हार गया। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के पास से 50 हजार रुपये जब्त किए हैं।



