IPL की शुरुआत आज से, शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे ये 17 खिलाड़ी, जानिए वजह |

IPL 2023: नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का आगाज होने में महज एक दिन का समय रह गया है और विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के चलते फ्रेंचाइजियों को शुरुआती प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी समस्या हो रही है। दरअसल, चोट के चलते अभी तक एक दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं इंटरनेशनल मैच के चलते कई खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना किसी सिरदर्दी से कम नहीं होगा।
IPL 2023: बात आईपीएल के दौरान इंटरनेशनल मैचों की करें तो, इस समय न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज जारी है, वहीं बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ घर में मैच खेलने है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेलने है जिसकी वजह से इन तीन देश के खिलाड़ी देरी से आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ेंगे।
CSK – मथीशा पथिराना और महेश तीक्षाना आईपीएल के पहले 3 मैच मिस करेंगे, वह 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध होंगे।
PBKS – कगिसो रबाडा (3 अप्रैल को टीम में शामिल होंगे), लियाम लिविंगस्टोन कम से कम पहला मैच मिस करेंगे।
LSG – क्विंटन डी कॉक टीम में 3 अप्रेल को शामिल होंगे, वह पहले 2 मैच मिस करेंगे।



