छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगा तापमान , प्रदेश में बिजली की मांग 4500 मेगावॉट के आसपास

पिछले हफ्ते हुई बेमौसम बारिश से प्रदेश में मौसम काफी सुहाना हो गया था साथ ही गर्मी से भी राहत मिल गई थी जिसे प्रदेश में बिजली की खपत घट गई थी। अब फिर से तापमान बढ़ने लग गया है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कोरबा सहित प्रदेश के सभी जिलों में बिजली की मांग बढ़ गई है। मंगलवार की शाम तक प्रदेश में बिजली की मांग 4500 मेगावॉट के आसपास रही।
ज्यादातर जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ गई है। हालांकि इसकी पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार को फिलहाल कोई परेशान नहीं हो रही है। क्यों की प्रदेश सरकार के पास अभी लगभग 5000 मेगावॉट तक बिजली उपलब्ध है। यदि बिजली मांग उपलब्ध बिजली से अधिक होती है, तो प्रदेश सरकार के समक्ष परेशानी खड़ी हो सकती है। प्रदेश में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए डीएसपीएम की 1 यूनिट को छोड़कर सभी यूनिट चलाई जा रही हैं। जांजगीर चांपा जिले में स्थित मड़वा संयंत्र से 900 से 925 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। पश्चिम संयंत्र से 1000 यूनिट से अधिक बिजली दी वितरण कंपनी को दी जा रही है। आपूर्ति को बनाए रखने के लिए बांगो स्थित जल विद्युत संयंत्र से भी बिजली उत्पादन किया जा रहा है।
Read also – CG Electricity Rate प्रदेश के बिजली उपभोगताओं को बड़ी राहत, नया टैरिफ हुआ जारी…
पिछले साल प्रदेश में बिजली की अधिकतम खपत 5300 मेगावॉट के आसपास रही थी। इसमें इस साल काफी बढ़ोतरी की संभावना है। केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग अधिकतम 6000 मेगावाट तक पहुंच सकती है। केन्द सरकार का आकलन सही साबित हुआ तो मांग की पूर्ति करने में बिजली वितरण कंपनी की पसीना छूट सकती है। एसके बंजारा, सीई, मड़वा ताप विद्युत गृह ने कहा, अप्रैल और मई होने वाली बिजली बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रबंधन ने तैयारी पूर कर ली है। जरूरत के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
तकनीकी गड़बड़ी से बंद डीएसपीएम की पहली यूनिट अभी तक उत्पादन में नहीं आ सकी है। प्रबंधन गड़बड़ी को दूर करने में लगा है। जब तक यूनिट चालू नहीं हो जाती प्रदेश सरकार को 250 मेगावॉट बिजली उत्पादन का नुकसान हो रहा है।




