तोते की गवाही ने हत्यारों को 9 साल बाद पहुंचाया जेल, जानिए कैसे हुआ संभव.. |

murder case: उत्तरप्रदेश। तोते की एक गवाही के चलते हत्या के आरोपी जेल पहुंचा दिया है।कोर्ट ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया है। महिला की हत्या के 6 माह बाद ही तोते की भी मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले ही तोता हत्यारों का सुराग घरवालों को दे गया।
murder case: 20 फरवरी 2014 को आगरा की रहने वाले विजय शर्मा बेटी और बेटे के साथ फिरोजाबाद शादी में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इस दौरान घर पर पत्नी नीलम और पिता आनंद शर्मा थे। लौटने पर पत्नी नीलम की हत्या और लूट की जानकारी हुई है। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। 25 फरवरी को पुलिस ने आरोपी आशू उर्फ आशुतोष गोस्वामी को पकड़ लिया। आशु का सुराग पालतू तोते से लगा था। पुलिस ने अपनी विवेचना में तोते का जिक्र किया है।
Read More- जरा हटके-ऐसी दीवानगी शायद ही देखी होगी कहीं! GF परीक्षा में फेल हुई तो प्रेमी ने स्कूल को ही जला डाला…
murder case: महिला की हत्या के बाद तोता हीरा गुमशुम रहने लगा। हीरा महिला के साथ कई सालों से रह रहा था। इससे उसको महिला से काफी लगाव हो गया था। जब घरवालों का ध्यान तोता हीरा की तरफ गया तो उनको कुछ शक हुआ। पति विजय ने नाराजगी भरे लहजे में कहा कि नीरू (नीलम) की हत्या तु्म्हारे सामने हो गई और तुम खमोश रहे। वहीं, जिन लोगों पर उनको शक था तो उन लोगों का बारी-बारी से नाम लेने लगे। महिला के भांजे आशू का नाम जैसे ही विजय ने हीरा के सामने लिया तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पति विजय शर्मा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब आशू को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने दोस्त के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।
murder case: बेटी निवेदिता ने बताया कि तोता उनकी मां नीलम शर्मा के साथ बातें करता था। उनके साथ ही खाना खाता था। आशू उनकी बुआ का लड़का था, इसलिए उसका घर पर आना जाना था। आशू को घर में रखी नकदी और जेवर की जानकारी थी, इसलिए उसने लूट की योजना बनाई।
Read More- Raipur Job Alert : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, 225 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर…
murder case: उसने चाकू से मां नीलम शर्मा पर 14 वार किए और पालतू कुत्ते जैकी पर 9 वार किए थे। पालतू तोता भी उस समय घर में मौजूद था। उसने पूरी घटना देखी थी। हालांकि, 6 महीने बाद तोते की मौत हो गई थी। कोर्ट ने गुरुवार को आरोपियों को उम्र कैद और 72 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।




