मध्यप्रदेश

CM शिवराज ने किसानो के लिए की घोषणा, मिलेंगे 32000 रुपये |


पिछले कुछ दिनों से देशो कई राज्यों में वर्षा हो रही है जिसक फसलों पर बहुत बुरा असर पद रहा है। ऐसे में किसानो की हालत को देखते हुए मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने किसानो के लिए राहत की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन इसका सर्वे करा रहा है. मुआवजे को लेकर विपक्ष सरकार पर कई आरोप लगा रहा है. इस बीच विदिशा के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए कुछ घोषणाएं की हैं।

Read also – नायब तहसीलदार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने मोबाइल लिया कब्जे में

मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा जिले के ओला पीड़ित किसानों से चर्चा करने पहुंचे. वो गुलाबगंज क्षेत्र के पटवारी खेड़ी, घुरदा, गणेशपुर गांव के किसानों से मिले। पिछले एक हफ्ते में मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण बारिश और ओलावृष्टि हुई है. इससे रबी की फसलों को काफी नुकसान हुए है. इसमें गेहूं, चना, मसूर मुख्य रूप से शामिल हैं. कई किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं. वहीं कइयों को इसने बुरी तरह प्रभावित किया है। CM ने किसानो को राहत देते हुए कहा की जिन किसानो को इस वर्षा से नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजे के रूप में 32000 रूपये बाटे जायेंगे।

Read also – परीक्षा से पहले ही हाई स्कूल फिजिक्स का पेपर लीक, मचा हड़कंप

सीएम ने किसानो को अस्वाशन देते हुए कहा कि सभी तरह की फसल का सर्वे होगा और सर्वे सिर्फ एक विभाग द्वारा नहीं की जाएगी बल्कि 3 विभाग मिलकर संयुक्त सर्वे करेंगे जिससे किसी किसान के साथ से बेईमानी नहीं हो पाएगी. नुकसान के आकलन की सूची पंचायत भवन पर लगाई जाएगी. मैं किसानों के लिए ही हूं. किसान अपनी खेती में उपज के लिए अपना खून पसीना लगाता है। प्राकृतिक आपदा से किसान टूटता है. हम संकट से पार हो जाएंगे इसलिए मैं यहां आया हूं। किसानों को अस्वाशन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पहले ही सर्वे करने के आदेश अधिकारियों को दे दिए हैं. हर खेत में मैं नहीं पहुंच पाउंगा, इसलिए अधिकारियों से ईमानदारी से सर्वे करने को कहा है. किसान चिंता ना करें, हर किसान के खेत का सर्वे होगा. अफसरों से कहा है कि मानवीय दृष्टिकोण और उदारता पूर्वक सर्वे करने के लिए जाएं. नुकसान लिखने में कोताही न बरती जाए।



Related Articles

Back to top button