मनोरंजन

भरी महफिल में एक्टर ने किया ऐलान, बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे कार्तिक आर्यन


इन दिनों बॉलीवुड में शादी रंग छाया हुआ है , हाल ही में कार्तिक और कियारा की शादी की खबरों ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। अब खबर आ रही है की भूल भुलैया 2 के सुपर स्टार कार्तिक आर्यन ने भी अपनी शादी का एलान कर दिया है। कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कार्तिक जी सिने अवाॅर्ड के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री कर रहे हैं। इसके बाद कार्तिक कहते हैं ‘देखिए ना बॉलीवुड में एक के बाद एक बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिर रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा।

Read Also – मजाक में बैठ गई लड़की शुतुरमुर्ग की पीठ पर, ऐसा दौड़ा पक्षी की दीदी की हालत हो गई ख़राब

इसके आगे कार्तिक कहते हैं ‘ऐलिजिबल सिंगर क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है। ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता हूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने इस मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।’ कार्तिक की इस अनाउंसमेंट के बाद ऑडियंस में बैठे लोग काफी हंसने लगते हैं। कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है।

Read Also – बच्चों से कहा टीचर ने यौन फैंटेसी के बारे में लिखने, पालकों को चला पता तो मचा बवाल

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के एक उभरते हुए सितारे हैं। इन दिनों उनका फैंस के बीच क्रेज बढ़-चढ़कर देखने को मिल रहा है। कार्तिक लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। पिछले साल कार्तिक की भूल-भुलैया 2 सुपरहिट रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इन सब के बाद अब कार्तिक ने भी शादी की लड्डू खाने की बात भी कह ही दी पर ये बात कार्तिक ने मजाक में कही है या सच है ये कहना अभी मुश्किल है।



Related Articles

Back to top button