उत्तर प्रदेश

बहन के चाल चलन पर करते थे दोनो भाई शक, दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या और नदी में फेंकी लाश


नोएडा – ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित हरनंदी में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महिला की हत्या उसके ही दो भाईयों ने झूठी शान के लिए की थी। आरोपित भाई अपनी बहन के चरित्र पर शक करते थे। आरोपित भाईयों ने बहन की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को दस दिन पहले हरनंदी में फेंक दिया था।

दोनों आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपित शाहरुख व सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फेज टू के ककराला में रह रहे थे। बहन सूरजपुर में रहती थी। पुलिस ने शव का जब पोस्टमार्टम कराया, तब पता चला कि हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

हरनंदी में मिला था शव

डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि बीते 13 मार्च को हरनंदी में महिला नजमा का शव मिला था। जांच करने पर पता चला कि महिला की गुमशुदगी के संबंध में सूरजपुर में मुकदमा दर्ज है। सरताज ने ही पुलिस के पास पहुंचकर आशंका जाहिर की थी कि हरनंदी में मिला शव उसकी बहन का है। परिजनों ने भी शव की पहचान कर ली।

बता दें कि नजमा शादीशुदा थी। वह पति से विवाद होने के बाद अलग रह रही थी। उसकी संगत ठीक नहीं होने की वजह से परिवार के लोग उससे अलग रहते थे और खुद को अपमानित महसूस करते थे। छुटकारा पाने के लिए होली वाले दिन आठ मार्च को नजमा के भाई शाहरुख और सरताज ने मिलकर नजमा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को कार में रखकर हरनंदी तक ले गए फिर वहां फेंक दिया।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button