गुंडों के गिरोह भाजपा के इन गुंडों को देखिए, लाठी- डंडे लेकर सड़कों पर उत्पात मचाया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प , इस झड़प में 15 पुलिस कर्मियों सहित बीजेपी कार्यकर्ता के भी घायल होने की खबर आ रही है । प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने स्मोक का प्रयोग किया । पूरी घटना के बाद प्रशासन ने भिड़ को काबू मे करने के लिए विधानसभा के आस पास धारा 144 लागु कर दी है ।
प्रशासन भीड़ को रोकने का प्रयास कर रही थी लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ उग्र हो गई जिसके बड़ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को भी तोड़ दीया। जिसके बाद प्रशासन उग्र भीड़ को रोकने के लिए स्मोक बम का इस्तेमाल किया जिससे कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये ।
राजधानी रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। जिसके लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे। जिसको रोकने का प्रयास प्रशासन कर रहा था लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ उग्र हो गई और बैरिकेडिंग भी तोड़ दी । जिसके बाद प्रशासन ने स्मोक बम का इस्तेमाल किया जिससे कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं ।
विधानसभा सभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को प्रशासन के बढ़े अधिकारीयो ने समझाने का भी प्रयास किए लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की गई। जिसकी वजह से एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर सहित लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं ।
इसके अलावा कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार संपत्ति को भी हानि पहुंचाने का काम किया है । मामले के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं । बीजेपी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों और विधानसभा इलाकों में मोर आवास मोर अधिकार अभियान चला रही थी । जिसके तहत ये प्रदर्शन किया गया था।
गुंडों के गिरोह #भाजपा के इन गुंडों को देखिए..
लाठी- डंडे लेकर सड़कों पर उत्पात मचाया, पुलिस को काफ़ी चोटें आयीं.
छत्तीसगढ़ में आकर महतारी के सपूतों हुए साथ ऐसा कृत्य करवा रहे हैं सरगना? @OmMathur_bjp @drramansingh @BJP4CGState pic.twitter.com/zpTxniOXSu
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) March 16, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




