उत्तर प्रदेश

डॉक्टर की बीबी से था प्रेम संबंध, पत्नी के चक्कर का डाक्टर को चला पता तो कर दी हत्या


कानपुर में उन्नाव के पूर्व मंत्री देवीबख्श सिंह के नाती व डेंटल सर्जन डॉ. गौरव प्रताप सिंह (42) की हत्या उनके 12 साल पुराने दोस्त एयरफोर्स में सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसके डॉ. गौरव की पत्नी प्रियंका से प्रेम संबंध थे।

इसका डॉक्टर को शक हो गया था इसलिए उसने डॉक्टर को रास्ते से हटा दिया। वहीं पत्नी का दावा है कि आरोपी को उनके पति ने 50 लाख का कर्ज दिया था, जिसे वह चुकाना नहीं चाह रहा था इसलिए उसने हत्या कर दी। डॉ. गौरव के पिता की ओर से दर्ज एफआईआर में भी मुदित पर प्रॉपर्टी, कार और रुपये हड़पने का आरोप लगाया गया है।

बुधवार को आरोपी सार्जेंट को पुलिस ने जेल भेज दिया। आवास विकास उन्नाव निवासी डॉ. गौरव प्रताप सिंह 13 मार्च को गंगा मेले पर पत्नी प्रियंका सिंह को उनके मायके राजीव विहार नौबस्ता छोड़ने आए थे। शाम लगभग छह बजे वह एक संपत्ति देखने के अलावा दोस्त मुदित श्रीवास्तव के पास जाने की बात कहकर निकल गए थे।

उसके बाद से डॉक्टर का कुछ पता नहीं चला। 14 मार्च को पत्नी जब थाने पहुंची तो चकेरी पुलिस ने शाम 5:40 बजे डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज की। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब सार्जेंट मुदित श्रीवास्तव से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल की।

रात लगभग 12:45 बजे उसकी निशानदेही पर कुलगांव फ्लाईओवर महाराजपुर के नीचे स्थित जंगल में डॉ. गौरव का शव बरामद कर लिया गया। एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव का दावा है कि डॉक्टर की पत्नी और सार्जेंट के बीच छह माह से प्रेम संबंध थे, यह बात आरोपी भी कह रहा है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button