मध्यप्रदेश

देवर ने लूटी अपनी ही मूक बधिर भाभी की आबरू, शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित


इंदौर में देवर ने अपनी ही मूक बधिर भाभी की आबरू लूट ली. मूक बधिर पीड़िता ने साइन लैंग्वेज में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी परिजनों को बताई, इसके बाद परिवार पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे. यहां साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर डायरी आष्टा भेजी है.

दरअसल, द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली मूकबधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में आष्टा निवासी एक मूक बधिर युवक से हुई थी. ससुराल पक्ष के लोगों ने शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. उस पर मायके से एक लाख रुपए लाने का दबाव बनाया जाता था. इस दौरान पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई. पीड़िता जब गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने उसका गर्भपात करवा दिया. इसी बीच घर में अकेला पाकर देवर ने अपनी भाभी को हवस का शिकार बना डाला.

मूक बधिर होने के चलते पीड़िता कुछ बता नहीं सकी. जब वो अपने मायके आई तो परिजनों को बताया जिसके बाद वह परिजन युवती को लेकर द्वारकापुरी थाना पहुंचे, जहां पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली. जिससे पता चला कि पीड़िता के ससुराल वालों ने दो बार उसका गर्भपात करवाया और देवर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button