मनोरंजन

हसीन दिलरूबा’ की तस्वीरें हुई वायरल, साड़ी में तापसी पन्नू ढा रही कहर


तापसी पन्नू ने हल ही में एक पोस्ट शेयर की है जो लोगो को काफी पसंद आ रही है ये पोस्ट है तापसी की अगली फिल्म हासियन दिल रुबा की है। जिसमे तापसी सदी में नजर आ रही है। एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं एक्ट्रेस तापसी पन्नू। हसीन दिलरुबा बनकर वापसी कर रही है तापसी पन्नू हसीन दिलरुबा की शूटिंग 11 जनवरी से शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि खुद फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने पोस्ट साझा करके की। वहीं सोशल मीडिया पर स्टार कास्ट ने पहला पोस्टर भी शेयर किया है।

एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का पोस्टर रिलीज कर दिया। एक पोस्टर में तापसी लाल साड़ी में बैठी नजर आ रही है इस पोस्टर में तापसी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। वही दुसरी तस्वीर में तापसी नीली सडी में कुर्सी पर बैठी नजर आ रही है। जिसमे तापसी काफी खूसूरत दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है “पंडित जी कहते है – न चलन से न चाल से प्यार करने वालो परखो उनके दिल के हल से “

पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, “एक नए शहर में, फिर एक बार…तहलका मचाने आ रही है, हमारी हसीन दिलरुबा! यह फिल्म कनिका ढिल्लो द्वारा लिखित और सह – निर्मित है यहाँ फिल्म जयप्रद देशाई निर्देशित है। यहाँ कलर येलो प्रोडक्शन की फिल्म है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय ने हसीन दिलरुबा की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, हमारी हसीन दिलरूबा, फिर आई। हसीन दिलरुबा की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। उन्होंने आगे लिखा, तापसी तुझे बोला था न 9 बजे पोस्टर लगाने के लिए… तो अभी तक डाला क्यों नहीं?

विनी मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कनिका ढिल्लन द्वारा लिखित ‘हसीन दिलरुबा’ का पहला पार्ट 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आई थी. इस फिल्म में विक्रांत, तापसी पन्नू और अभिनेता हर्षवर्धन राणे।ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें तापसी इस फिल्म के अलावा जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आने वाली हैं।



Related Articles

Back to top button