छत्तीसगढ़

Kanker News – कर्ज से परेशान होकर व्यापारी ने 75 लाख रुपये की बीमा राशि पाने रची परिवार सहित मौत की साजिश


घटना कांकेर जिले की है जहा एक परिवार को समीरन व्यापार में नुकसान होने व कर्ज न चूका पाने से परेशान होकर परिवार ने खुद की मौत की साजिश रच डाली। खुद को मृत शाबित करने परिवार ने चारामा थाना अंतर्गत ग्राम चावड़ी में अपने ही कार में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी ,. इस घटना के बाद परिवार खुद को मृत शाबित करने एक मार्च की रात से लापता हो गया था।

बताया जा रहा है व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर बीमा की राशि पाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। और अपनी के कर में पेट्रोल डाल कर कार जलाई और परिवार में सभी की मौत को साबित करने घटना स्थल से ग़ायब भी हो गया , जिसके बाद छिपने बिहार के रास्ते गुवाहाटी पंहुचा था परिवार। जिसके बाद कार्रवाई के डर से सपरिवार वापस अपने घर कांकेर

समीर व्यापार में नुकसान होने व कर्ज से परेशान होकर खुद को मृत शाबित करने चारामा थाना अंतर्गत ग्राम चावड़ी में पेट्रोल डाल कार जलाकर अपने परिवार के साथ एक मार्च की रात से लापता हो गया था। कार जलाकर धमतरी से अपने परिवार के साथ बस से ईलाहाबाद पहुंचा और ट्रेन से बिहार पहुंच जिसके बाद उन्होंने एक नया मोबाईल खरीद कर कांकेर की खबरों से पुलिस की कार्रवाई पर नजर रख रहा था।

पुलिस लगातार कार सवार परिवार की तलाश कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई से डर कर ओड़िसा के रास्ते घर पहुंच कर परिवार से संपर्क किया। बताया गया समीरन सिकदार ने 25 लाख रूपयें के कर्ज के कारण अपने व परिवार के सदस्यों की बीमा राशि पाने के लिए ये साजिश रची थी।

घटना एक मार्च की है जब चारामा थाना अंतर्गत कोरर मार्ग पर ग्राम चावड़ी में जलती हुई कार मिली थी। कार जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कार की फारेंसिक जांच की गई जिसमे कार में मानव अवशेष नही मिले थे। जिससे ये तो साबित था की हादसे में किसी की जान नहीं गई है पर कार के अंदर दो मोबाईल के अवशेष मिले थे। इस लिए कर सवार लोगो की जांच जरी थी। रात होने के कारण दो मार्च की सुबह कार की दोबारा रायपुर की फारेंसिक टीम के द्वारा जांच की गई।

ग्राम चावड़ी में मिली जलीकार पखांजूर पीव्ही 42 निवासी बिपूल सिकदार की थी।कार में सवार बिपूल सिकदार के पुत्र समीरन सिकदार व उसका परिवार एक मार्च की सुबह आठ बजे कांकेर से ईलाज के लिए रायपुर के लिए निकले थे।

कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने लापता परिवार की गुत्थी का खुलाशा करते हुए बताया कि एक मार्च की रात चारामा के ग्राम चावड़ी में कार जलती हुई मिली थी।कार की फारेंसिक जांच में मानव अवशेष नही मिला था। वही कार में सवार समीरन सिकदार व उसका परिवार एक मार्च की रात से लापता था। लापता परिवार की तलाश करने कांकेर पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटी थी। परिवार की तलाश करने पखांजूर से रायपुर तक जांच के लिए गठित टीम द्वारा तलाश की गई। धमतरी तथा रायपुर के लाज, होटल तथा सीसीटीवी की जांच की जा रही थी।



Related Articles

Back to top button