जरा हटके

सड़कों पर नजर आया नग्न अवस्था में PK, बोला दूसरे गोला से आया हूं, फिर पुलिस ने किया शख्स के साथ ऐसा


फिल्म PK में आमिर खान कहते हैं कि वह दूसरे गोला से आए हैं और पहली बार पृथ्वी पर नग्न अवस्था में ही उतरते हैं. ऐसा ही एक पीके अब अमेरिका के फ्लोरिडा के शहर में पाया गया।

फ्लोरिडा की सड़क से 44 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. व्यक्ति पर आरोप है कि वह सार्वजनिक जगहों पर नग्न अवस्था में घूम रहा था. जब यह दूकान के सामने से गुजरा तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी और जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने उस व्यक्ति से संपर्क किया और उससे पूछताछ की. शख्स ने पुलिस को बताया कि वह दूसरी दुनिया से आया है।

विदेशी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शुरुआत में पुलिस को शख्स ने नाम और पता बताने से इनकार कर दिया और उसने दावा किया कि उसके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं है और न ही कोई मोबाइल नंबर।

आरोपी शख्स ने बाद में पुलिस को सारी सच्चाई बता दी, उसने अपना नाम जेसन स्मिथ बताया और कहा कि वह फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में रहता है।

पुलिस ने उस पर कुल 3 आरोप लगाकर मामला दर्ज किए हैं. उसने अपने न्यूड रहने का कारण बताया कि वह अपने कपड़े रखकर कहीं भूल गया था. बता दें कि इस घटना की सूचना 8 मार्च को दी गई थी. तब्बू के एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर बताया था कि वर्थ एवेन्यू के 200 ब्लॉक में नग्न अवस्था में एक शख्स दूकान के पास से गुजर रहा है. पुलिस यह सुनते ही घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ शुरू की है।



Related Articles

Back to top button