छत्तीसगढ़
22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदखुशी, सप्ताह भर पहले तय हुई थी शादी

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहाँ एक युवती ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है. मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका दामिनी साहू 22 वर्ष निवासी चंद्रखुरी बस्ती गांधी चौक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक सप्ताह पहले तय हुई थी। तब से वह परेशान थी। गुरुवार की रात उसने यह कदम उठाया। अंदर से दरवाजा बंद था। स्वजनों ने देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे में लटकी हुई थी। युवती के कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस स्वजनों से पूछताछ कर रही है।




