नियमितिकरण को लेकर पंचायत सचिव 16 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल

रायपुर : पंचायत सचिव करेंगे कमल बंद हड़ताल , 16 मार्च से शुरू होगी सचिवों की हडताल।इस द्वौरान पंचायत के सभी काम जैसे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र , पहचान पत्र बनाने यहाँ तक कीपंचायतो में मनरेगा तक का काम बंद रहे गए। 7 मार्च से ही पंचायत सचिवों ने गोधन न्याय योजना के तहत की जाने वाली गोबर खरीदी का काम भी बंद कर नियमितिकरण की आस लगाए प्रदेश के साढ़े 10 हजार पंचायत सचिव बजट घोषणा से निराश होकर आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं।
वहीं अब सचिवों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 मार्च तक सरकार की ओर से उनके नियमितिकरण को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो 16 मार्च से प्रदेशभर के तमाम पंचायत सचिव कलम बंद हड़ताल और काम रोको आंदोलन पर चले जाएंगे और यहाँ अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।
वही कांकेर जिले में शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 19 ग्राम पंचायतों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए सभी ग्राम पंचायत सचिव कांकेर, अंतागढ़, दुर्गुकोंडल, कोयलीबेडा, भानुप्रतापपुर ब्लॉक के हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से विभागीय नोटिस के बाद भी लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके बाद इन सचिवों को निलंबित कर दिया गया। यह कार्यवाही जिला पंचायत CEO सुमित अग्रवाल ने की है।




