मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ने कल खेली थी जमकर होली, आज इस तरह हो गया निधन


दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे. 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी दोस्त अनुपम खेर ने दी. इस बुरी खबर को सुनने के बाद फैंस और सेलेब्स के बीच मातम पसरा है. हर कोई अपने फेवरेट सितारे को खोने से दुखी है. फैंस और फिल्मी सितारे सतीश कौशिक को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड गलियारों में पसरा मातम
सतीश कौशिक के निधन की जानकारी देते हुए अनुपम खेर ने लिखा- जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम. जिंदगी तुम्हारे बिना अब कभी पहले वाली नहीं रहेगी. ओम् शांति! 💔💔💔

जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔

कंगना रनौत ने भी सतीश कौशिक के निधन पर दुख जताया है. सतीश कौशिक ने कंगना की मचअवेटेड फिल्म इमरजेंसी में काम किया था. कंगना लिखती हैं- इस भयानक खबर के साथ उठी, सतीश कौशिक मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, बहुत ही सक्सेफुल एक्टर और डायरेक्टर. वो पर्सनली बहुत दयालु और जेनुअन इंसान थे. उन्हें इमरजेंसी मूवी में डायरेक्ट कर अच्छा लगा. वो हमेशा हमारी यादों में रहेंगे. ओम शांति.

मधुर भंडारकर भी अपने दोस्त सतीश कौशिक के निधन से शॉक्ड हैं. वे ट्वीट कर लिखते हैं.- मैं सतीश कौशिक के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं. वो वाइब्रेंट, फुल ऑफ लाइफ और एनर्जेटिक थे. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बहुत याद किया जाएगा. उन्होंने लाखों लोगों को एडमायर किया. उनके फैमिली मेंबर्स को मेरी संवेदनाएं.

Source by Amit Shah

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button