जरा हटके
इंडियो फ्लाइट के टॉयलेट में लड़की ने किया गलत काम, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार |

पश्चिम बंगाल के सियालदा जिले की एक 24 वर्षीय युवती प्रियंका चक्रवर्ती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि रविवार को इंडिगो बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के टॉयलेट में वह स्मोकिंग कर रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 716 में प्रियंका सफर कर रही थी.
फ्लाइट को करीब 1 बजे बेंगलुरु पहुंचना था. फ्लाइट के लैंड होने से पहले ही प्रियंका टॉयलेट गई और सिगरेट पीने लगी. स्मोकिंग के शक पर फ्लाइट कैप्टन ने प्रियंका से दरवाजा ओपन कराया और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. विमान लैंड होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




