छत्तीसगढ़

मैं भी बनूंगा सीएम, हर कोई बनना चाहता है मेरा भी चेहरा सीएम के लिए था, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बयान


छत्तीसगढ़ की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का एक बड़ा बयान सामने आया है. टीएस सिंहदेव ने कहा है कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है और अगर उन्हें मौका मिला तो वो भी सीएम बनेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है. मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था. मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा. प्रधानमंत्री के चेहरे पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम के चेहरे के लिए चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर अधिक उपस्थिति है।

इस बात पर चुटकी लेते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने ट्विट कर कहा कि सरगुजा महाराज के दिल की बात एक बार फिर जुबां पर आ गई है! राहुल गांधी जी अपने वादा टीएस बाबा से भी किया था,लेकिन आप भूल गए! थोड़ी इनकी भी सुन लेते!



Related Articles

Back to top button