Breaking News

कवर्धा – छात्रा से अश्लील हरकत करने वाले प्रधानपाठक को DEO ने किया निलंबित, Cgtop36 की खबर का तुरंत असर


अपने ही स्कूल के नाबालिक कक्षा 5 वीं के छात्रा को अश्लील वीडियो व फोटो और वाट्सएप में अश्लील मैसेज करने वाले आरोपी प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला जैतपुरी विकासखंड में पदस्थ कुंजबिहारी हाठीले के खिलाफ ये कार्रवाई की है.

बता दें कि प्रधानपाठक कुंजबिलरी हठीले को 5वीं क्लास की छात्रा के साथ अश्लील वीडियो कॉल और चैट करने के साथ बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया था. ये पूरा मामला पिपरिया थाना का है. फिलहाल इस मामले में डीईओ ने आरोपी प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है।



Related Articles

Back to top button