Breaking News

छत्तीसगढ़ – कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे की शादी में जश्न में की फायरिंग, पिस्टल की गई जप्त


जांजगीर-चांपा। जिले में एक विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनी ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को रासोट गांव में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह के विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने सिंह और उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा पिस्तौल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। जब पुलिस को जानकारी मिली कि यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है तब पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं और पुरुष पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं और वहां मौजूद लोग उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

सोनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button