जरा हटके

सहायक पुलिस अधीक्षक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कांस्टेबलों से करवाता था मसाज


बिहार के पटना में एक सहायक पुलिस अधीक्षक का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो पुलिस कांस्टेबलों से मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में मसाज कराने वाले सिपाही की पहचान पटना के फुलवारी शरीफ के एएसपी मनीष कुमार के रूप में हुई है.

कांस्टेबलों ने आरोप लगाया है कि सहायक पुलिस अधीक्षक के आदेश का पालन नहीं करने पर उन्हें पीटा गया और निलंबित करने की धमकी दी गई. पुलिस वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें उनके आवास पर कपड़े धोने के लिए भी कहा गया.

वहीं एएसपी का ‘मसाज’ वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मची खलबली मच गई है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.



Related Articles

Back to top button